समूह का पैसा दिलाने के बहाने युवती ने अपहरण कर गैंगरेप करने का लगाया आरोप।

गोरखपुर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 27 जनवरी को समूह का पैसा लेने के लिए वह कैंट थाना क्षेत्र के बाल विहार के पास गई हुई थी।जहाँ फार्म पर मोहर लगाने के बहाने कुछ युवकों ने उसे चार पहिया वाहन में बैठा लिया और भगत चौराहे पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की महिला रिश्तेदार ने बताया कि तत्काल हम युवती को लेकर गोलघर चौकी पर पहुचे। लेकिन चौकी प्रभारी ने हमें वहां से भगा दिया उसके बाद हम थाने पर भी गए थे।लेकिन किसी ने हमारी सुनवाई नहीं किया। वही हालत खराब होने पर युवती को जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है वही मौके पर मौजूद पीड़िता और उसकी महिला रिश्तेदार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से ढाई लाख रूपए लेकर मामले को रफा दफा कर दिया और हमें गाली देकर भगा दिया गया है।आज हमने पुलिस के उच्च अधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला रिश्तेदार नहीं बताया की युवती की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है।लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।हम मांग करते हैं कि आरोपियों को ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
इस संबंध में पुलिस के उच्च अधिकारी से मोबाईल पर बात की गई तो उन्होंने ने कहा कि मामला संज्ञान में है कार्रवाई होगी लेकिन बाइट देने से मना कर दिया

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading