एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने नगर क्षेत्र के खोराबार व एम्स थाने का किया औचक निरीक्षण

फरियादियों की सुनी समस्याएं

आज दिनांक 13.06.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद के नगर क्षेत्र के थाना खोराबार व थाना एम्स का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थानों पर बने जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनस कक्ष, आवेदको हेतु बैठने का स्थान, पीने के पानी की व्यवस्था, थाना कार्यालय एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रख रखाव, व थाना परिसर में आये फरियादियों की फरियाद को सुना गया एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये । अपराध/अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने, थाने पर रखे वाहनो का बेहतर रख-रखाव करने तथा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading