गोरखपुर! सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थली पहुँचकर बुद्ध जी के शयन मुद्रा की प्रतिमा का दर्शन कर उनके चरण स्पर्ष कर उनके कृतियों को नमन किये.
कुलदीप पाण्डेय कुशीनगर मे संगठन के जिला सचिव सुधाकर मणि त्रिपाठी के आयोजन सामाजिक कार्यक्रम मे गये थे.
इस दौरान समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय बुद्ध जी के पवित्र स्थलों का दिव्य दर्शन किये. पाण्डेय जी ने कहा यह पवित्र स्थल देश की धरोहर है, जिससे आजके लोगों को प्रेरणा मिलती है. भगवान बुद्ध का परिनिर्वाण स्तूप व परिनिर्वाण मंदिर का स्थल अपने आप से चेतना का सागर है जो विश्व पटल पर बौद्ध धर्म की आन मान शान है. भगवान बुद्ध जी के बचपन से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक की कृतियाँ व विचार सदैव ही जनमानस के लिए सींख बनी रहीं जिसकों सदैव हमलोग राजा सिद्धार्थ व सन्यासी गौतम बुद्ध जी के रुप मे कहानियाँ तथा कथायें सुनते व देखते चले आ रहे है.हम सबको गर्व है कि हम उस भारत देश के नागरिक है जहाँ ऐसे महान दिव्यशक्ति प्राप्त करने वाले सन्यासी का आशिर्वाद मिला.

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading