विधायक ई सरवन निषाद ने सड़क हादसे में घायल युवक को अपने गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

मौजूदगी में प्राथमिक इलाज कराकर जिला अस्पताल भिजवाया

चौरी चौरा।चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद सोमवार को चौरी चौरा विधानसभा के नई बाजार में बैठक कर वापस आ रहे थे। तभी चौरी चौरा थाना क्षेत्र के अदाई महदेवा के पास तीन पहिया वाहन की टक्कर से एक बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़प रहा था। घायल युवक को देखकर विधायक ने तत्काल अपने गाड़ी को रुकवाकर और घायल युवक को अपने गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर अपनी मौजूदगी में उसका प्राथमिक इलाज कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । विधायक ने कहा कि पहले हम मानव है उसके बाद हमारा कोई पद या प्रतिष्ठा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सेवा के कार्यों में अपने पद को ध्यान में न रखकर सबसे पहले मदद करना चाहिए। जनप्रतिनिधि का मतलब होता है सेवा करने का माध्यम और यह कार्य भी एक सेवा का ही कार्य है।एक युवक की जान बचाना यह बहुत ही पुनीत कार्य है घायल युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के शिवपुर बिंदटोलिया निवासी कृष्णा पुत्र भोला उम्र 28 के रूप में हुई है। विधायक के इस पुनीत कार्य का स्थानीय लोगों नेभूरी भूरी प्रशंसा किया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading