“अजय बजरंगी बने सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट”
एमपी के पंचमणी में आयोजित था सप्तदिवसीय राष्ट्रीय शिविर

*श्रीलंका, नेपाल, भारत के 48 प्रतिभागी हुए शामिल

गोरखपुर। भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में 95 वां नेशनल स्तरीय सहायक लीडर ट्रेनर( ए. एल. टी.एस.)स्काउट विंग का सप्तदिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 10 जून से 16 जून 2024 तक डिप्टी डायरेक्टर लीडर ट्रेनर स्काउट एस एस राय के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में गोरखपुर जनपद के प्रतिभावान प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने प्रतिभाग किया उन्होंने कड़ी मेहनत लगन व निष्ठा से प्रशिक्षण शिविर में सफलता प्राप्त कर स्काउट विंग में सहायक लीडर ट्रेनर(ALTs ) की उपाधि प्राप्त की। बजरंगी ने बताया कि शिविर में श्रीलंका, नेपाल, भारत के महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्य के 48 प्रतिभागियों के लिए वहां प्रचलित स्थलो के विभिन्न नामों के आधार पर पांच टोलियां बनाई गई जिसमें अजय गुप्ता पांडव केव टोली में थे टोलियाों में सभी राज्यों का मिश्रण कर टोली बनाई गई थी राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी के डिप्टी डायरेक्टर लीडर ट्रेनर और कैंप के लीडर ऑफ़ द कोर्स एस एस राय द्वारा राज्यवार घोषित अंतिम परिणाम में यह जानकारी प्राप्त हुई। इस सफलता पर डिप्टी डायरेक्टर लीडर ट्रेनर एवं लीडर ऑफ़ द कोर्स एस एस राय शिविर के कोर्स स्टाफ छत्तीसगढ़ के लीडर ट्रेनर स्काउट अशोक देशमुख, अशोक तिवारी,तमिलनाडु की ए कात्यायनी,साउथ ईस्टर्न रेलवे के आर के शर्मा, महाराष्ट्र के आतिश गुप्ता, प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जिला मुख्यायुक्त रामजन्म सिंह,जिला कमिश्नर स्काउट डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, जिला सचिव रंजना राय, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल शिव प्रताप सिंह,जिला कमिश्नर गाइड विनीता,प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोरखपुर अजय कुमार सिंह,प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा शुक्ला, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर ज्ञानेंद्र ओझा,रोवर कमिश्नर वचस्पति शुक्ला,जिला संगठन कमिश्नर गाइड गाइड इशरत सिद्दीकी पूर्व मुख्य आयुक्त एवं प्रधानाचार्य एमपी इंटर कॉलेज डॉ अरुण कुमार सिंह,ओमप्रकाश उपाध्याय,किरन देवी ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading