देश की राजधानी में गोरखपुर की बेटी ने बढ़ाया गोरखपुर का मान
ज्ञान विभूषण सम्मान से हुई सम्मानित शाहीन शेख…
बीती रात देश की राजधानी में धराधाम इंटरनेशनल एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वधान में दिल्ली में ज्ञान विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां सम्पूर्ण भारत से सिर्फ 30 लोगो को यह सम्मान संस्था की तरफ से दिया गया ..संस्था के पदाधिकारियो ने बताया कि हजारो की संख्या मे से सिर्फ उन 30 लोगो को चुना गया जो वाकई काबिले तारीफ है .. इस समारोह में सम्मानित होने वाली गोरखपुर की बेटी शाहीन शेख (जाहिदुन निशा) एक मात्र ऐसी सम्मानित व्यक्ति थी जो सबसे कम उम्र की थी.. शाहीन शेख ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती है कि उन्हें ये सम्मान मिला ,साथ ही उन्होने संस्था और खासतौर पर धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ सौहर्द शिरोमणि जी को धन्यवाद दिया इस उम्दा समारोह के लिए एक और कहा डॉ सौरभ  शिरोमणि जी ना सिर्फ एक शख्स है बल्कि वो एक मुकम्मल शख्सियत है जो समाज को एक नई दिशा देने का निरंतर कार्य कर रहे हैं अंत में उन्होनें परिवार और अपने प्रशंसकों  का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये सम्मान हमारे समाज को समर्पित है…..

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading