
गोरखपुर। आज दिनांक 18.09.2023 को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, गोरखपुर के सभागार में हापुड प्रकरण पर साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन मंत्री धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जनपद हापुड प्रकरण पर दिनांक 14.09.2023 को बार कौंसिल ऑफ उoप्रo द्वारा प्रेषित पत्र तथा दिनांक 15.09.2023 को हापुड बार एसोसिएशन द्वारा प्रेषित पत्र के सन्दर्भ में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर मे दिनांक 16.09.2023 को गोरखपुर जनपद के समस्त बार संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री से वार्ता के पश्चात् सर्वसम्मति से जो प्रस्ताव पारित किया गया था कि माननीय उच्च न्यायालय की सुनवायी पश्चात् हड़ताल स्थगित कर देगें तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जब तक लागू नही होता तब तक प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को हम सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेगें, जिसे साधारण सभा में अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी द्वारा पढ़ कर सुनाया गया। बैठक मे विचारोपरान्त सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चल रहे हडताल को स्थगित करते हुए हम अधिवक्तगण कल दिनांक 19.09.2023 से न्यायिक कार्य करेगें तथा साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि इस मध्य हुए कार्यो की समीक्षा हेतु दिनांक 07.10.2023 को सभी बार संधो के अध्यक्ष / मंत्री की एक संयुक्त बैठक आहूत की जायेगी और आगे की रणनीति तय की जायेगी। बैठक में सर्वश्री राकेश कुमार गिरि, अभिमन्यु पाण्डेय, उमापति उपाध्याय, भानु प्रताप पाण्डेय, डा० सुभाष शुक्ल, रवि प्रकाश शुक्ल, जितेन्द्र घर दूबे, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रशिवेन्द्र पाण्डेय, सुनील मिश्रा बालमुकुन्द, हिमांशु 1. अतुल, अश्वनी, हरिओम पाठक अभिजीत, नीलकांत, शिवव्रत राय, श्रीमती दीप्ति उपाध्याय, अम्बरीश दूबे, भूपेन्द्र धर दूबे, सत्य प्रकाश पाण्डेय, हेमन्त मिश्र, उमेश चन्द्र पाण्डेय, गंगा प्रसाद शुक्ल, रमेश सिंह, अनूप कुमार मिश्र, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय, ललिता पाण्डेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, रीतेश कुमार त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सतीश पाण्डेय, रविन्द्र भूषण धर दुबे,अंबिकेश धर दुबे आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
