गोरखपुर।19 सितम्बर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक 21 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन होगा इसी क्रम में गोरखपुर में होने वाले प्रदर्शन को लेकर आज परिषद की गोरखपुर शाखा ने सिंचाई विभाग में बैठक कर रणनीति बनाई।
बैठक की अध्यक्षता सिंचाई विभाग के अध्यक्ष फुलाई पासवान और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। रणनीतिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के अमृत काल में भी कर्मचारियों के बुढ़ापे की रोटी खतरे में है जहां सरकार एक देश एक चुनाव की पक्षधर है वहीं एक देश एक पेंशन पर मौन धारण किए हुए है सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए कर्मचारी समाज 21 सितम्बर को सायं 5:00 बजे पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेगा, और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांँग करेगा। उन्होंने कहा कि देश का राज्यकर्मी, शिक्षक, पेंशनर, पुलिस,अर्ध सैनिक बल, सफाई कर्मचारी,पोस्टलकर्मी,रेलकर्मी अपने परिवार रिश्तेदार मित्र के साथ जिनकी संख्या लगभग 20 करोड़ है यह सभी उसी को वोट करेंगे जो पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करेगा।
अपर महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि 21 सितम्बर को जिले के सभी कर्मचारी शिक्षक अपने और अपने परिवार के पेट की रोटी के लिए,पेट खोल कर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक को राजेश सिंह, कनिष्क गुप्ता, श्याम नारायण शुक्ला, अशोक पांडेय आदि ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष फुलई पासवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, गोविंद जी,राजेश सिंह, वरुण वर्मा बैरागी, मदन मुरारी शुक्ल,अनिल द्रिवेदी,अशोक पाण्डेय, श्याम नारायण शुक्ल,कनिष्क गुप्ता,फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय, जामवंत पटेल, विजय शर्मा, विनीता सिंह,यशवीर श्रीवास्तव,इजहार अली, ई०अनिल किशोर पांडेय,ई०रामसमूझ,ई० रामकिशुन,ई०शंकर प्रसाद मिश्र, राजेश कुमार गुप्ता,शशि सिंह,जयराम गुप्ता,राजेश कुमार गुप्ता,शशि सिंह,जयराम गुप्ता,संजय कुमार श्रीवास्तव,अशोक पाठक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading