गोरखपुर असुरन आज असुरन में तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमे दूर दराज से युवा पूरे जोश में इंटरव्यू के लिए बड़ चढ़ कर हिस्सा लिये। जिसमे गोरखपुर, कुशीनगर गोंडा, बस्ती, महराजगंज, देवरिया, बलिया, सिद्धार्थनगर, से लोगो ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। इस समय महिंद्रा जेन सेट, एचटीसी, निव्या, अल्फाला एजुकेशन फाऊंडेशन, स्मार्ट एंटरप्राइजेज, एसबीआई क्रेडिट कार्ड, डिमांड आईटी, फ्यूचर जर्नल लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, और इत्यादि कम्पनी ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। व करीब 280 छात्र और छात्राओं को रोजगार दिया। तारा स्मार्ट हेल्प फाउंडेशन के चेयर मैन विशाल सिंह जी ने कहा की हमारी संस्था उन युवाओं को रोजगार में सहायता करती है जिनको कोई अभी तक रोजगार के लिए मंच या जगह नही मिल पा रही वो उनको हमारी संस्था से पूरी मदद की जाएगी। व हमारी संस्था से सम्पर्क कर सकते है उन्हे फ्री में रोजगार के लिए जगह दिलाने का प्रयाश कर बेहतर से बेहतर रोजगार दिलाया जायेगा। व साथ में हिदय प्रकाश त्रिपाठी प्रमुख सचिव व साथ में पूरी टीएसएचएफ टीम शबनम अंशारी, प्रदीप मिश्रा, रवि, आलोक,विकाश, आकाश, रांचू, राजा कार्तिक पासवान, डॉक्टर एस के निराला आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading