समाज के उत्थान और एकता के लिए भगवान शिव की स्तुति और जलाभिषेक
आज के परिवेश में पुरानी विरासत को संभाल कर रखना महिलाओं का विशेष उत्तरदायित्व: कजरी और मेहंदी द्वारा महिलाओं में उत्साहवर्धनपंडित विजय प्रभा मिश्रा*:
*(राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ )*


ब्राह्मण समाज महिला संगठन गोरखपुर द्वारा श्रावण मास में अपने समाज के उत्थान और एकता हेतु भगवान शिव की स्तुति जलाभिषेक का आयोजन एवं साथ ही कजरी और मेहंदी से महिलाओं में उत्साहवर्धन अपने विप्र परिवार के लिए किया गया।
आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज में महिलाओं को एकजुट होना आवश्यक है।ब्राह्मण समाज महिला संगठन गोरखपुर श्रावण मास का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व मेयर डॉक्टर सत्या पांडेय तथा कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारी का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के उद्बोधन में पं. श्रीमती पुष्पा मिश्रा (राष्ट्रीय वरिष्ठ सदस्य महिला प्रकोष्ठ) ने बताया कि आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज को एकजुट होना जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य एकता और सहयोग स्थापित करना है ।समाज में भाईचारा और देश प्रेम की भावना को बढ़ाना है। हमारा नारा है, हम एक हो और एक दिखे।
गोरखपुर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पं .डा. ऋचा पाण्डे ने कहा हम इस ब्राह्मण मंच के माध्यम से अधिक से अधिक विप्र परिवारों का सहयोग और जुड़ाव देखना चाहते हैं। हम गर्व से कहें हम ब्राह्मण हैं, हम अपने को जाने और पहचाने।एक दूसरे का सम्मान करें और सहयोग करें। हम इस मंच के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकृत सदस्य बनाकर अपने समाज की आवाज को बुलंद कर सकें और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे सकें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य पं. विजय प्रभा मिश्रा ने कहा
इस मंच के माध्यम से ब्राह्मण समाज वह सभी कार्य करेगा, जिसे समाज भूल गया है।समाज में फैली हुई बुराइयां भ्रष्टाचार, अशिक्षा, दहेज प्रथा, जैसी व्याप्त समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विप्र समाज के लिए इस मंच के माध्यम से पुत्र/ पुत्रियों के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने में सहयोग देगा। किसी कारणवश यदि कोई बालिक निर्धनता के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती है, तो इस मंच के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाएगा। बताया कि हमारा संगठन अति निर्धन परिवार की आर्थिक मदद की जाती है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्या पाण्डेय, विजय प्रभा, ऋचा पांडेय , लीना, दीपशिखा पांडेय, रीना मिश्रा, बीना शुक्ला, संगीता मिश्रा, सुषमा त्रिपाठी,रीना,मीना , सुनीता त्रिपाठी, दया रानी निश्रा, रंजना मिश्रा, साधना पांडेय,सौम्या दीक्षित, सीमा पाण्डेय, कात्यायनी पाण्डेय, नीलम तिवारी सुधा पाण्डेय, रीमा चौहान, गीता त्रिपाठी, वारुणी शुक्ला,पूर्वांचल राज्य के चीफ ब्यूरो सुनील मणि त्रिपाठी आदि, बहनें और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading