गोरखपुर।आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं आशा के कार्य क्षेत्र एकीकरण के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया की प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार संयुक्त रूप से जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश में पहली बार इस प्रकार का जिले स्तर पर अभिनव का प्रयास किया जा रहा है।जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुए कहा कि समय के भीतर सभी गतिविधि संपादित कर ली जाय।सीनियर स्टेट स्पेसलिस्ट अर्चना शुक्ला द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आशा और आंगनबाड़ी का क्षेत्र में विभिन्नता होने के कारण कई लाभार्थी स्वास्थ्य और पोषण की सेवाएं यथा टीकाकरण,गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों की पोषण जांच एवं अन्य संबंधित सेवाओं से वंचित हो जाते हैं इसके अलावा ग्राम स्तर पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के दौरान आशा और आंगनबाड़ी के ड्यू लिस्ट एवम रिकार्डो में भिन्नता होती है जिसके करण लाभार्थियों को सेवाओं से वंचित होने की संभावना होती है इस कारण इस गतिविधि को किया जाना आवश्यक है। जिला विकास अधिकारी राजबली वर्मा के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया कि किस प्रकार से आशा एवं आंगनबाड़ी के क्षेत्र सीमांकन को एकीकृत एवं सीमाकृत किया जाएगा।ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर, एएनएम, सी एच ओ को प्रशिक्षित करने के बारे में बताते हुए कार्य योजना तैयार कराई गईl कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण सीनियर स्टेट स्पेशलिस्ट अर्चना शुक्ला,सीनियर स्टेट स्पेशलिस्ट प्रशिक्षक मिथिलेश पाठक, यूपी टी एस यू श्वेता पांडे के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं आशा के कार्य क्षेत्र एकीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,सहायक विकास अधिकारी पंचायत वह अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
