गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 392वीं साप्ताहिक गंगा आरती संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवां भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर उपाध्यक्ष शशिकान्त सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना किया गया। उसके बाद हर हर गंगे की जयघोष के साथ शुरू हुआ मां गंगा की आरती। जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व श्रृद्धा निवेदित की। इस दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच हर हर गंगे की जयघोष गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय से परिपूर्ण रहा।अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान रामचंद्र जी लंका पर विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर जो भव्य स्वागत में दीपावली मनाई गई थी। वह दृश्य को 2017 से उत्तर प्रदेश में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अयोध्या में दिवाली मना कर किया गया। जो हर वर्ष अपने भव्यता की ओर मनाई जा रही है। यह भव्यता प्रतिवर्ष दिन दुगनी रात चौगुनी सुंदर स्वरूप के साथ निकलकर जनता के सामने प्रस्तुत हो रही है। उसी तरीके से इस सूर्यकुंड धाम में एक अच्छा स्वरूप प्रदान करने का प्रयास सूर्यकुंड धाम जीर्णोद्धार समिति कर रही है। प्रत्येक बृहस्पतिवार को यह महाआरती समाज के लिए एक संदेश है। समाज को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेणा लेनी चाहिए। जिससे समाज का वातावरण शुद्ध रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, संध्या, अजीत जैन, प्रशांत, निशा साहनी, आँचल साहनी, रविन्द्र नाथ दुबे, अशोक, मनीष मिश्रा, कामेश राय, जितेन्द्र, पूरन गुप्ता, देवेश, अविनाश, मनु सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading