
गोरखपुर।कैम्पियरगंज,वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में वाणिज्य परिषद् के तत्त्वावधान में “फंडामेंटल्स ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डाo सौमित्र चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में दिए गए अपने उद्बोधन में उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक जीवन में बैंकिंग और वित्त के महत्त्व को बताया। उन्होंने कहा कि वित्त एक व्यापक अवधारणा है जिसमें धन का निर्माण, प्रबंधन और अध्ययन सम्मिलित है। वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा० मनीष कन्नोजिया ने बैंकिंग और फाइनेंस की ऐतिहासिक अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उसके उद्भव एवं विकास के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ई-बैंकिंग से संबंधित तकनीकों की सरल व्याख्या भी की।
कार्यशाला में 92 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेन्द्र नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर डाo जय प्रकाश, डाo शैलजा अस्थाना, डाo संजय गुप्ता, मनोज कुमार खरवार, विकास कुमार सोनकर, किशोर नन्द, जितेन्द्र कुमार चौरसिया, डाo सुमित कुमार गुप्ता, बृजेश पाण्डेय और अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
