गोरखपुर! युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर द्वारा संचालित स्वामी विवेकानन्द रक्तदान समूह भारत के अन्तर्गत आगामी 1 सितम्बर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला चिकित्सालय सदर गोरखपुर मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.
संस्था के संस्थापक व सरक्षक ज्योतिषाचार्य पण्डित बृजेश पाण्डेय के आवाह्न पर संस्थाध्यक्ष व युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अपने कार्यकर्ताओं व शहर के वरिष्ठजनों के साथ कैम्प कार्यालय गोरखनाथ क्षेत्र से प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी दिये.
कुलदीप पाण्डेय ने बताया की जरुरतमंदों के जीवन रक्षा के लिए चलाये जा रहे रक्तदान महादान जीवनदान अभियान मे अधिक से अधिक लोगो को रक्तदान करने व करवाने के लिए जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है,जिससे की कार्यक्रम के दिन अधिक से अधिक संख्या मे लोग उपस्थित होकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सके.
आयोजक कुलदीप पाण्डेय ने कहा की निस्वार्थ भाव से समाज के प्रति समर्पित लोग रक्तदान कर मानवता का परिचय देंगे. रक्तदान के दिन रक्तदाताओं को विवेकानन्द रक्तदाता सेवा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जायेगा.
स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरुकता हेतु संस्था के लोगो ने जनमानस को रक्तदान करने के लिए अपील किया और पोस्टर लेकर जगह जगह पहुँचकर रक्तदान करने के प्रति जागरुता लाने की बात कही.
इस दौरान मुख्य रुप से- राम कपिल भारती,रविन्द्र कुमार,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव,सुरेन्द्र कुमार, शकील अहमद,अनिल श्रीवास्तव,उत्कर्ष गोंड,दिवाकर, कृष्ण मुरारी दूबे,संजय मिश्रा,अर्ष रंजन सिंह, दीपक निषाद, सत्यम कुमार, जय किशन सिंह, मनोहर लाल वर्मा, मनोज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading