ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर ने शिक्षको को किया सम्मानित

गोरखपुर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील सदर जिला अध्यक्ष डॉ0 विपिन शाही के अध्यक्षता मे सदर तहसील पंकज पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर आईएमए भवन सीतापुर आई हॉस्पिटल के प्रागंण मे गोरखपुर जनपद के 17 शिक्षको को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वर्मा एवम संगठन मन्त्री राजेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हर वर्ष ये कार्यक्रम करता रहेगा एवम अन्य और विशेष दिवसो पर टीम काम करती रहेगीl साज सज्जा समिति के व्यवस्थापक उपाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव एवम महामन्त्री अमित कुमार भारती सभी आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया l इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डा0 शिवशंकर शाही थे |विशिष्ट अतिथि सी ओ कैंट IPs अंशिका वर्मा, इंजी0 राजेश कुमार श्रीवास्तव निदेशक सौम्या हॉस्पिटल, मनोज मिहिर गायक एव भोजपुरी अभिनेता रहेl आगन्तुक सम्मान समिती के प्रभारी प्रवक्ता इमरान खान एवम मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने आये हुए आगंतुकों का जलपान आदि की वयवस्था कराया l इस कार्यक्रम के मोमेंटो प्रभारी आदित्य श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश ओझा, परशुराम, मिन्हाज अली सिद्दीकी, विवेक श्रीवास्तव आदि पत्रकार रहे l इस शिक्षक समान समारोह मे मुख्य रूप से बृजेश मनी मिश्र, सिस्टर सलिटा, ज्ञानेंद्र ओझा, डॉ पवन पांडेय, डॉ विनय मल, शगुफ़्ता अमान, ज्योति बाला, कृष्ण कुमार मिश्र, आस्था प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार लाल श्रीवास्तव, डॉ राम मिलन मिश्र, डॉ चन्द्र भूषण तिवारी, अखिलेश गुप्ता आदि गुरु जनो को सम्मानित किया गया l

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading