
कैम्पियरगंज गोरखपुर। कैम्पियरगंज विधानसभा में नवनिर्मित विश्व के प्रथम जटायु गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सुरक्षा के लिए जटायु ने अपने प्राणों की आहुति देकर समाज के लिए एक संदेश दिया था। इसलिए इनका संरक्षण करना हम लोगों की जिम्मेदारी है। और वन विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप कोर्स चलाए जाय। उक्त अवसर पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ल, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, बांसगांव विधायक विमलेश पासवान, पूर्व विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह, मेयर मंगलेश श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, विनय जायसवाल, सुभाष यादव, दिलीप यादव, राहुल सिंह, शिवलाल मौर्या, रिन्कू यादव, प्रेम यादव, ओंकार सहनी और ग्राम पंचायतों से हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय पुलिस व्यवस्था व सुरक्षा के लिए तत्पर रहे।
