गोरखपुर। थाना तिवारीपुर परिसर में जुलूस – ए- मुहम्मदी के मुतवल्लियों गणेश पूजा समिति के अध्यक्षों, शांति सद्भावना समिति के सदस्यों और समाजसेवियों की बैठक एसडीएम एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में हुई। बैठक में प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन में कहा गया कि बारह रविउल अव्वल के मौके पर निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी का जुलूस सुबह को 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक निकलेगा। उसके बाद गणेश विसर्जन की शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे से रात 9 तक निकलेगा। उसके बाद रात में निकलने वाले जुलूसे मुहम्मदी का जुलूस रात 10:30 से प्रारंभ होगा। यदि गाइड लाइन का कोई अनुसरण नहीं करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में मुख्य रूप से इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, महासचिव हाजी सोहराब खान वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मुर्तजा हुसैन रहमानी, शकील शाही, डा. सरवर हुसैन, सैयद रेहान, इसरार अहमद, गणेश पूजा समिति घासीकटरा के पंकज गुप्ता, मनोज अग्रहरी, राहुल गुप्ता, अभय अग्रहरी, कच्चीबाग के दीपू गुप्ता, सलमान खान चांद, जुनेद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading