कैम्पियरगंज।गोरखपुर। जनपद के कैंम्पियरगंज क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ क्षेत्रफल में फैला सरुआताल रोहू मछली व पक्षियों के आवागमन के लिए प्रसिद्ध है। जाड़े के मौसम में प्रवासी पक्षियों का प्रवास होता है। सर्दी की शुरूआत होते ही विदेशी पक्षियों के कलरव से ताल गुलजार हो जाता है। प्रवासी पक्षी यहां करीब तीन माह तक प्रवास करते हैं। स्थानीय लोगों ने सरुआताल को पक्षी विहार बनाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।
कैंम्पियरगंज क्षेत्र के गोपलापुर, मूसाबार,बडुलिया,बरईपार,पचमा, लोहरपुरवा गांव से सटा सरुआताल सर्दी की शुरुआत होते ही विदेशी पक्षियों के कलरव से ताल गुलजार हो जाता प्रवासी पक्षी यहां करीब तीन माह तक रहते हैं। ताल
सैकड़ों एकड़ में फैला हुआ है। इसमें साइबेरियन टिकिया,लालसर,पुछास,पटियरा, बत्तख,सीपर,मैनी,सुरखाब
सहित अन्य विदेशी पक्षियों का अक्टूबर माह में आगमन होता है। ताल के शैवाल घास,ताल मखाना के पत्ते व जलीय जीव जंतु का आहार पाकर पक्षी तीन माह तक प्रवास करते हैं। जाड़े का मौसम समाप्त होने पर पक्षी लौट जाते हैं। सरुआताल को पक्षी बिहार व पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग आशीष कुमार अग्रहरी भाकियू जिलाध्यक्ष गोरखपुर ने उत्तर प्रदेश सरकार से पत्र भेजकर किया है। यदि पक्षी विहार बन जाए तो क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading