जुलूस उठाने वाले मुतवल्लियों,जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,गणेश पूजा के आयोजकों,नगर निगम प्रशासन के प्रति इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने आभार व शुक्रिया अदा किया
हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर निकलने वाले जूलूस-ए- मोहम्मदी व गणेश पूजा का जुलूस अमनो-अमन के साथ एक दूसरे धर्म का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार उसका अनुपालन करते हुए अपने रेवती अंदाज में निकला और शहर में शांति सद्भावना का माहौल पूरी तरह बना रहा इसके लिए इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने अपनी पूरी कमेटी के साथ इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फरूख शाह ‘मियां साहब’ जिला प्रशासन,के साथ शहर के सभी मुतवल्लियो व जिम्मेदारान पुलिस प्रशासन,गणेश पूजा के आयोजकों विशेष रूप से (घासीकटरा, पाण्डेय हाता )नगर निगम प्रशासन,समाजसेवियों जुलूस का इस्तकबाल करने वालों सभी अमन पसंद लोगों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हैं और सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि आप सब के सहयोग से शांति का माहौल रहा सभी आयोजकों मुतवल्लियो ने अमन का पैगाम इस शहर को दिया है और गंगा जमुनी तहजीब को मजबूती प्रदान की है |

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading