औचक निरीक्षण में बिना मान्यता प्राप्त के मिले स्कूल गोरखपुर । शासन के निर्देशानुसार अभियान चलाकर क्षेत्र में बिना मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों का औचक निरीक्षण का कार्य चल रहा है जिसमें बुद्धवार को पाली व सहजनवा के खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सहजनवा के दो व पाली के तीन बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय मिले जिनको बंद कराकर कराया गया और भविष्य में पुन: अगर ए विद्यालय बिना मान्यता प्राप्त संचालित पाए गए तो उनके ऊपर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी । ब्लॉक पाली व सहजनवा के खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार द्विवेदी ने सहजनवा व पाली ब्लॉक में प्राइवेट विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसमें सहजनवा के एम.आर. पब्लिक स्कूल सिसवा सोनबरसा व पैरामाउंट ग्लोबल एकैडमी सिसवा तथा पाली ब्लॉक के इंटेलेक्चुअल डोहरिया कला, आदर्श पब्लिक स्कूल बिशनपुरा, मिलेनियम इंटरनेशनल हड़हा बिना मान्यता प्राप्त के संचालित पाए गए और तत्काल इन विद्यालयों को बंद कराया गया साथ ही इनके संचालनकर्ता को कड़ी हिदायत के साथ भविष्य में पुनः बिना मान्यता प्राप्त के विद्यालय संचालित पाए जाएंगे तो उन पर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें प्रतिदिन 10000 रुपए जुर्माना भी लगाया जा सकता है ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading