नवरात्र दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट

शांति और सौहार्द के साथ मनाए नवरात्र व दशहरा पर्व- रवि कुमार सिंह- सीओ गोरखनाथ

अफवाह या अराजकता फैलाने पर होगी कठोर कार्यवाही- शशिभूषण राय इंस्पेक्टर गोरखनाथ

गोरखपुर/ आगामी पर्व नवरात्र दुर्गा पूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है एसएसपी गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और एसपी सिटी अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन में गोरखनाथ थाने पर आगामी त्योहारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 92 स्थानों पर दुर्गा पूजा स्थल है सभी 92 मूर्ति पूजा पंडाल के आयोजकों गोरखनाथ थाना क्षेत्र तमाम संभ्रांत व्यक्तियों शांति समिति के सदस्यों, क्षेत्र के पार्षदगण, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगो को आमंत्रित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता नवागत क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने की इस दौरान उन्होंने लोगो को संबोधित करते कहाँ की पर्व कोई भी हो सभी पर्व भाईचारे और शांति का पैगाम देता है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का सभी को पालन करते हुए पर्व को मनाना है कोई भी ऐसा काम नही करना है जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे। दुर्गा पूजा के दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखने की जरूरत है। प्रशासन शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। किसी भी घटना की पूरी जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं सभी पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाए ताकि हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। दुर्गा पूजा समिति के सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगे।दुर्गा पूजा पर्व के दौरान पुलिस की नज़र हर एक व्यक्ति पर रहेगी किसी भी प्रकार की गलत अफवाह फैलाने वालो या अराजकता का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगो ने जो भी समस्याएं बताई है जल्द से जल्द संबंधित विभाग को सूचित कर समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। नवरात्र दुर्गा पूजा पर्व को पूर्व की भांति ही मनायेगे कोई नई परंपरा नही होगी पंडाल परिसर और आस-पास की हर एक गतिविधियों पर पुलिस की नज़र बनी रहेगी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नज़र रखी जायेगी किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी मूर्ति विसर्जन का जो मार्ग निर्धारित किया गया है उसी मार्ग से जाएंगे डीजे विसर्जन के दौरान नही बजेंगे सभी को कानून का पालन करना होगा। गोरखनाथ क्षेत्र के सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाये। बैठक में गोरखनाथ थाने के एसएसआई उमेश कुमार सिंह, नथमलपुर चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, हुमांयुपुर चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय, सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह, सब इंस्पेक्टर अतुल तिवारी , रामनगर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading