पंजाब में सम्मानित हुए गोरखपुर के मोहम्मद आकिब सीमा परवीन

गोरखपुर स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन की तरफ से पूरे देश में चलाई जा रही नि : शुल्क हायर एजुकेशन की अन्तिम काउंसलिंग आर्यांस ग्रुप ऑफ कॉलेजस, राजपुरा चंडीगढ़, पंजाब में सकुशल संपन्न हुई।

पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, नेपाल आदि राज्यों के बच्चों ने इस काउंसलिंग प्रोग्राम में शिरकत की।
दूर दराज से आने वाले सभी बच्चों के लिए खाने का इंतज़ाम भी संस्था की तरफ से किया गया था। इस काउंसलिंग प्रोग्राम में लगभग सौ बच्चों ने बहुत सारे पैरामेडिकल और इंजिनियरिंग कोर्सों में प्रवेश लिया,
जिस कॉलेज में बच्चों ने प्रवेश लिया उस कॉलेज के नाम से एग्रीमेंट लेटर और एन. ओ. सी. तुरंत बच्चों को प्रदान कर दिया गया। प्रवेश होने के बाद बच्चों का चेहरा खुशी से खिल उठा।
इस अवसर पर गोरखपुर के सनराईज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी व एम. ए. एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा परवीन को संस्था के चेयरमैन मुस्तकीम बेसर, वाइस चेयरमैन पूजा गौतम, मैनेजिंग डायरेक्टर शाहीन सलार की रहनुमाई में संस्था की तरफ से नि:शुल्क सेवा भाव से कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद आर्यांस ग्रुप ऑफ कॉलेजस राजपुरा पंजाब के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया, पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नासिर हस्सान सलमानी, पंजाब से सरदार गुरप्रीत सिंह मानवी, पंजाब सरकार के वर्तमान कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा जी, पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद, हाजी जलालुद्दीन कादरी, मकसूद अली आदि लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading