एक दिन की बरसात ने खोली नगर निगम की पोल नालियों की सफाई होती तो नही रुकता बरसात का पानी सड़कों पर
गोरखपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बरसात आने से पहले सफाई कर्मचारियों को क्षेत्र में पढ़ने वाले सभी नाले नालियों की सफाई करने के लिए आदेशित करते रहते हैं सफाई कर्मचारी है कि मानते नहीं आज की बरसात ने सफाई व्यवस्था की कलई खोल दिया इलाहीबाग तिवारीपुर सिटी मैरिज हाउस लकी मैरिज हाउस महफिल मैरिज हाउस जफर कॉलोनी जालपा गाढ़ी पीपरपुर अधिकांश मोहल्ले की सड़कों पर पानी भरे रहे आने जाने की समस्या से मोहल्लेवासी जूझते रहे मोहल्ले के आने जाने वालों को तो पता है की सड़कों के किस तरफ गड्ढे हैं और वह बचकर इस पानी के अंदर से होते हुए एक सड़क से दूसरी सड़क उस पार चले जाते हैं परंतु बाहरी जिनको नहीं पता है शहर की कौन सी सड़क पर गड्ढे बने हैं नालियां टूटी है पानी भरे होने के वजह से वहां उसे गड्ढे में गिर जाते हैं जिसे उन्हें चोट लग जाती है घायल हो जाते हैं आज के बरसात में भी ऐसा ही कुछ रहा सूत्र बताते हैं कि इलाही बाग मुख्य चौराहे से लेकर इलाहीबाग पश्चिम सड़क पूर्वी उत्तरी दक्षिणी सड़कों पर बरसात के पानी लग जाने के कारण आने जाने की समस्या उत्पन्न हो गई सूत्र बताते हैं कि इन सड़कों के किनारे नालियों पर बड़े-बड़े सलेप डाला दिया है बहुत से लोग पत्थर लगवा दिया नालिया जाम हो गई जिसके कारण सड़कों के पानी नालियों नहीं जाते और सड़कों पर पानी लग जाते हैं अधिकतर सड़कों पर अतिक्रमण भी लोगों ने कर रखा है लोगों ने बताया कि इलाहीबाग से तिवारीपुर सूरजकुंड वाली सड़क बनने के लिए प्रशासन द्वार आदेश पारित हो चुका है परंतु ठेकेदारों द्वारा काम शुरू नहीं किया गया यदि समय ठेकेदारों द्वारा काम शुरू किया जाता तो सड़क की ऐसी हालत नहीं होती नालियां भी बन जाती सड़क भी बन जाती शहर के कोई भी सड़क पर बरसात का पानी न लगे इसके लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह द्वारा आदेश पारित किया गया था की सभी सड़कों का निरीक्षण कर लिया जाए कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बनने पाए निर्माण विभाग जोनल सफाई निरीक्षक विभाग के समस्त अभियंताओं को निर्देशित किया था कि सभी जल भराव वाले स्थान पर पंप लगाकर चलाऐ ताकि जल भराव की समस्या उत्पन्न न होने पाएं
