शीश महल दरगाह पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की गयी सफाई

साफ-सफाई रखने से देश और शहर की होती है पहचान : सज्जाद अली शाह

गोरखपुर। जाफरा बाजार स्थित शीश महल दरगाह हजरत सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ के आसपास स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शीश महल दरगाह में सफाई का कार्य किया गया। हमारा मुल्क स्वच्छ रहे व मुल्क में अमन चैन शुकुन कायम रहे दुआ मांगी गयी। सफ़ाई अभियान में शीश महल दरगाह के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सभी को अपने मकानों सहित आस-पास सफाई रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखने से देश और शहर की पहचान होने के साथ ही उसकी प्रशंसा भी होती है।
इस मौके पर मुख्य रूप से ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, महासचिव असरार आलम, मुहम्मद अय्यूब, रमेश प्रजापति, राजेश्वर प्रसाद, राजकुमार, बनवारी, महेंद्र सिंह, जुल्फेकार अहमद, फैजान, सैफूर्रहमान, रिजवान कादरी आदि लोग शामिल थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading