*करबला जाने वाले जायरीनों का इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने खैरमकदम किया*
*हक को समझने वाला ही हुसैन के कैरेक्टर को समझ सकता है : हाजी मुहम्मद खुर्शीद आलम खान*
*करबला जाने वाले जायरीन यकीनन बड़े ही किस्मत वाले हैं : अब्दुल्लाह*
*करबला की जियारत सभी के लिए मुर्सरत के लम्हात होंगे : शकील अहमद अंसारी*
गोरखपुर। करबला जाने वाले जायरीनों को इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल्लाह और राष्ट्रीय सचिव शकील अहमद अंसारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता/ सलाहकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने संयुक्त रूप से शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी हाजी मुहम्मद खुर्शीद आलम खान का गर्मजोशी के साथ खैरमकदम व इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर हाजी मुहम्मद खुर्शीद आलम खान को कमेटी की तरफ से अंगवस्त्र और माल्यार्पण के साथ करबला के लिए जाने पर मुबारकबाद देते हुए सभी के लिए दुआ मांगी गयी।
इस मौके पर हाजी मुहम्मद खुर्शीद आलम खान ने कहा कि करबला जाने वाले जायरीन बहुत ही खुशनसीब होते हैं। ऐसे पवित्र स्थानों पर जाने के लिए अल्लाह तआला सभी को तौफीक अता फरमाएं। उन्होंने कहा कि करबला जाने से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की इंसानियत और उनकी शहादत से सभी को प्रेरणा मिलती है। खान ने कहा कि जो लोग हक और इंसाफ के वसूलों को समझते हैं। वहीं लोग हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के कैरेक्टर को बाखूबी समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिन्द की सरजमीं गोरखपुर से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और जायरीनों का एक अजीमुश्शान कारवां करबला के लिए जा रहा है। उन्होंने कहा कि करबला पहुंचकर मुल्क की हिफाजत के लिए दुआ मांगेंगे।
इस मौके पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने हाजी मुहम्मद खुर्शीद आलम खान और उनके साथ जाने वाले साथियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के दर करबला पहुंचने वाले सभी लोग हकीकत में बड़े ही मोहसिन हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर से जाने वाले हिन्द के जायरीन यकीनन बड़े ही किस्मत वाले हैं।
कमेटी के राष्ट्रीय सचिव शकील अहमद अंसारी ने हाजी मुहम्मद खुर्शीद आलम खान और उनकी टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि करबला की पाक सरजमीं पर वही लोग जाते हैं। जिन्हें हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि करबला की जियारत करने वाले जब वहां का सुहाना मंजर देखेंगे तो बड़ा ही मुर्सरत के लम्हात होंगे।
इस अवसर पर बगदाद करबला इराक तीर्थ स्थलों पर दर्शनों के लिए जाने वाले जायरीनों को लोगों ने गले लगाकर इस्तकबाल किया। इराक बगदाद में बड़े पीर इमाम हुसैन के शहीद स्थल करबला और ईरान में वलियों की जियारत करने के लिए 4 अक्टूबर को गोरखपुर से रवाना हो रहे हैं।
इस दौरान युवा पत्रकार जफर खान, वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी, शीश महल दरगाह जाफरा बाजार के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी, मोअज्जम अहमद, अब्दुल वाहिद, हाजी तसव्वर हुसैन, मुहम्मद युनूस अंसारी, अयान हुसैन रहमानी, अल्तमश हुसैन रहमानी, तौसीफ, शहनवाज, जाहिद हुसैन, इरफान घोसी, मुहम्मद खलीक, नसीम अख्तर, एडवोकेट हिफजुर्रहमान अजमल, आमिर खान ने करबला जाने वाले जायरीनों को मुबारकबाद दी है।


