गोरखपुर  टी बी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के केंद्र एवं प्रदेश सरकार के अभियान को सफल बनाने में इंडियन रेडक्रास सोसायटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,
उक्त बाते जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र परिसर मे रेडक्रास गोरखपुर के तत्वावधान मे क्षय रोग पीड़ित मरीजो को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम मे रेडक्रास राज्य शाखा उत्तर प्रदेश की महासचिव डाॅ हिमा बिन्दु नायक ने कही, उनके द्वारा 50 क्षय रोग पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया गया,इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ गणेश यादव ने टी बी मुक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस गोरखपुर द्वारा पिछले एक वर्ष से अनवरत किये जा रहे प्रयास को सराहा,रेडक्रॉस की महासचिव डॉ हिमा बिन्दु नायक ने इसके पूर्व रेडक्रास द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया,इस अवसर पर परिसर में श्रीमती नायक ने वृक्षारोपण भी किया,रेडक्रॉस सोसायटी के वर्तमान कार्यकाल में राज्य शाखा के महासचिव हिमा बिन्दु नायक के जिले में प्रथम आगमन पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह, सचिव अजय प्रताप सिंह, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा आदि ने बुके देकर स्वागत किया इस अवसर पर रेडक्रास राज्य शाखा के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही ने रेडक्रास गोरखपुर के प्रत्येक क्षेत्र मे किये जा प्रयास की सराहना किया,
इस अवसर पर सभापति शिवेन्द्र विक्रम सिंह,सचिव मंडल कोआर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह नागेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना,रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंन्द्र ओझा, समाजसेवी संजय केडिया,संगीता राय, प्रतिमा शुक्ला, लक्ष्मी प्रजापति,उमेश चंद किरन,पंकज पाण्डेय,आदित्य निगम आदि ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया,
उक्त जानकारी देते हुवे रक्तदान प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने कहा कि प्रादेशिक महासचिव श्रीमती हिमा बिन्दु नायक के आगमन से जिले के रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार हुवा है जिससे मानव सेवा एवं सामाजिक कार्यों में जिले में रेडक्रॉस की सहभागिता में बढ़ोत्तरी होंगी,

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading