गोरखपुर युवा रौनियार समिति द्वारा आयोजित “महराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य “हेमू” के विजयोत्सव महोत्सव 2024 के मुख्य अतिथि रहे रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता (भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा) के द्वारा दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया महोत्सव में आए हुए रौनियर समाज के लोगों को संबोधित किया गया। अध्यक्ष के द्वारा अपने संघर्षों की जीवनी की एक झलक भी पेश की गई” राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं मानना चाहिए अपने लक्ष्य के प्रति अपने जीवन में निरन्तर प्रयाय करें सफलता जरूर मिलेगी। संघर्ष और निरंतर प्रयास एकाग्रता जीवन के मूल मंत्र हैं युवा रौनियार समिति द्वारा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट दी गई रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए समिति और क्षेत्र के सम्मानित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया


