कैम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज। गोरखपुर जनपद के पीपीगंज कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक व नाम और पता संशोधन कराने वाले लोगो से अधिक वसूली की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपीगंज कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में आधार सेंटर संचालित हो रहा है, जिसमे आम जनमानस को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है जिसमे आधार कार्ड सेंटर संचालक के मानमानी और दबंगई से लोगो मे भारी आक्रोश है, लोगो का कहना है कि आधार कार्ड सेंटर संचालक अपनी दबंगई से हम लोगो से निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क ले रहा है और शिकायत करने पर आधार कार्ड ना बनाने की धमकी देता है। पीपीगंज के रहने वाले अनिल,संदीप,विक्की व वाहिद ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक में संचालित हो रहे आधार कार्ड सेंटर में संचालक मनमानी
तरीके से लोगों से मनमानी रूपया वसूली कर रहा बायोमेट्रिक का चार्ज 100 है निर्धारित है लेकिन लोगो से 300 से लेकर 400 रुपए लिए जा रहे है। और आधार कार्ड में नाम संशोधन का चार्ज 50 निर्धारित है जिसमें लोगों से 200 से 300 रुपए लिए जा रहे है । लोगों ने बताया कि आधार कार्ड संचालक की कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है । लोगो ने मीडिया को देखते हुए अपने दर्द को बयां किया, और आधार कार्ड बनवाने में आने वाली तमाम दिक्कतों को मीडिया कर्मियों से बताया। जब इस संबंध में उपजिलाधिकारी रोहित मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में मामला आया है। आधार सेंटर की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी अगर जांच में आधार सेंटर के संचालन में गड़बड़ी पाई जायेगी तो आधार सेंटर को निरस्त किया जाएगा।
