*चिलुआताल पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे*

*इंस्पेक्टर चिलुआताल अतुल  श्रीवास्तव की कड़ी मेहनत की वजह से तीन दिनों में हुआ चोरी का खुलासा*



*गोरखपुर*/चिलुआताल पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए शातिर चोर ऐसे घरों को निशाना बनाते थे जिस घर पर कोई नही रहता है शातिर चोरों के द्वारा जिस घर को अपना शिकार बनाते थे पहले वो उस घर की रेकी करते थे उस घर की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद अपना हाथ साफ कर देते थे। चिलुआताल थाने पर 22 अक्टूबर को महंत गुप्ता निवासी परमेश्वरपुर दरघाट टोला थाना चिलुआताल ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया कि परिवार सहित घर पर ताला लगातार बाहर गए थे जब वापस आये तो देखा कि चोरों ने घर का सारा सामान चोरी कर लिया। थाना प्रभारी चिलुआताल अतुल श्रीवास्तव ने तत्काल चोरी का मुकदमा दर्ज करके घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए एक तेजतर्रार टीम का गठन किया जिसका जिम्मेदारी उप निरीक्षक सज्जन कुमार मिश्रा और उप निरीक्षक अजय कुमार को दी साथ ही थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव लगातार गतिविधियों पर नज़र बनाये हुए थे चिलुआताल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों मुखबिर तंत्र की मदद से तीन दिनों की कड़ी मेहनत से चोरों तक पहुँच गयी चिलुआताल पुलिस ने अरविन्द त्रिपाठी पुत्र जितेन्द्र त्रिपाठी निवासी सखरूवा महाराजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर और आकाश विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी सखरूवा महाराजगंज थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया साथ ही महंत गुप्ता के घर से चोरी के सभी सामान भी बरामद कर लिया है पकड़े गए शातिर चोर में अरविंद त्रिपाठी के ऊपर कई आपराधिक मुकदमा पहले से भी दर्ज है। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने चोरी की घटना को महज तीन दिनों में खोल कर चोरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है वही इस घटना में चिलुआताल थाने के कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार वर्मा  कॉन्सर्ट5 सुरेन्द्र सोनकर ने भी शातिर चोरों को पकड़ने में अपना अहम योगदान दिया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading