*ड्रोन कैमरे की निगाह में एसपी सिटी में दलबल के साथ किया पैदल गश्त*

*त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए गोरखपुर पुलिस अलर्ट*



गोरखपुर।  देशभर में धनतेरस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोने चांदी व अन्य सामानों की खरीदारी करने पर भगवान धनवंती की कृपा लोगों पर बरसती है आज की दिन की खरीदारी को शुभ माना जाता है ऐसे में बाजार में रौनक देखने को मिल रही है सोने चांदी के आभूषणों की दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, बर्तन, ऑटोमोबाइल के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। और बाजार में हो रही भीड़भाड़ को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने त्योहार को सकुशल तरीके से संपन्न करने के लिए शाहपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानो व मार्गों पर ड्रोन कैमरे की निगाह में दलबल के साथ पैदल गश्त करके आम जनमानस के बीच सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह शाहपुर थाना प्रभारी ,गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय समेत अन्य पुलिसकर्मी के साथ ड्रोन के जारी भीड़भाड़ वाले इलाकों पर निगाह बनाए हुए हैं। धनतेरस की रौनक देखने को मिल रही है महंगाई का कोई असर त्योहार पर नहीं दिख रहा है लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त से आम जनमानस के बीच कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार फूट पेट्रोलिंग की जा रही है और ड्रोन कैमरे के जरिए  भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं अराजक तत्व से निपटने के लिए जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस संदिग्धों को भी चिन्हित करने का काम कर रही है जिले के तमाम अधिकारी भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल गश्त करके मातहतों को निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी मुस्तादी के साथ आम जनमानस की सुरक्षा पर ध्यान रखें और त्योहार को आपसी सौहार्द पूर्वक तरीके से संपन्न कराए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading