गोरखपुर दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर के सहायक आचार्य डॉ पवन कुमार पाण्डेय,कंप्यूटर विज्ञान विभाग को “इंटरैक्टिव सोशल मीडिया इंगेजमेंट डिवाइस फॉर ब्रांड प्रमोशन” पर पेटेंट कार्यालय,भारत सरकार से पेटेंट ग्रांट प्राप्त हुआ है। डॉ पवन ने बताया की उनकी टीम द्वारा जुलाई माह में ब्रांड प्रमोशन के लिए इंटरैक्टिस सोशल मीडिया एंगेजमेंट डिवाइस का डिजाइन तैयार किया गया एवं भारतीय पेटेंट कार्यालय में डिजाइन पर ग्रांट हेतु पंजीकृत कराया गया। इसके पश्चात पंजीकृत डिजाइन पर पेटेंट कार्यालय द्वारा तीन माह के रिव्यू के पश्चात यह सुनिश्चित होने के बाद कि पूर्व में इस प्रकार का कोई भी डिजाइन क्लेम प्राप्त नहीं हुआ है यह पेटेंट ग्रांट का प्रमाण पत्र जारी किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश सिंह ने डॉ पवन एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा की महाविद्यालय सहित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के लिए एक बार फिर से यह ऐतिहासिक पल है। इंटरैक्टिव डिवाइस डिजाइन पेटेंट ग्रांट प्राप्त कर डॉ पवन ने हमें गौरवान्वित किया है। प्रो परीक्षित सिंह , कोऑर्डिनेटर, आई.क्यू.ए.सी., ने भी बधाई देते हुए कहा की ये पल संस्था के लिए गौरव का पल है, महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक ने संस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शैलेश कुमार सिंह ने दी।

