एसपी नॉर्थ ने किया पुलिस झंडा दिवस पर ध्वजारोहण

गोरखपुर न्यूज़।अरुशान न्यूज। गोरखपुर पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस आफिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस ऑफ़िस कार्यालय पर ध्वजारोहणकर पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस महानिदेशक उप्र के संदेश को सभी कर्मचारीगण को पढ़कर सुनाया।पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 23 नवम्बर 1952 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरु ने पुलिस कार्य के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस झंडा प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश देश का प्रथम राज्य है, जिसे सबसे पहले पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उन्होने बताया की यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाती है। पुलिस झंडा दिवस प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय व कार्यालयों पर पुलिस ध्वज फहराया जाता है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है। इस दौरान सीओ आफिस दीपाली राठौर रीडर/सी ओ मनोज पांडेय सी ओ मधुप मिश्रा सहित पुलिस आफिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading