गोरखपुर। ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक होना ही मार्ग दुर्घटनाओं से बचाना होता है। यदि सही नियम का पालन करते हैं, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करते हैं तो निश्चित रूप से बड़ी दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। उक्त बातें नवल्स नेशनल एकेडमी बक्शीपुर के कॉलेज परिसर में ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेंद्र साहनी ने कही। उन्होंने कहा कि आज यह बच्चे जागरूक होंगे तो कल बड़े होकर इनका सही पालन भी करेंगे। ट्रैफिक नियमों को लेकर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,जिसमें विजेता प्रतिभागी आस्था प्रजापति, रिफ़ा,अदीबा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

