*संभल हिंसा के मृतकों को समाजवादी पार्टीद्वारा ₹5-5 लाख देने फैसला का स्वागतयोग्य है….. शोएब खान एडवोकेट*
गोरखपुर 30 नवंबर हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शोएब खान सिमनानी ने बताया कि प्रशासन के खेल भी अजीब है शनिवार को संभल प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक प्रबंध बढ़ाते हुए अपनी शासन की मंशा के अनुसार काम करने की मानसिकता का परिचय दिया है, जबकि हम सब जानते हैं संभल में जो घटना घटी है वह शासन द्वारा पूर्व नियोजित प्रतीत होती है। संभल प्रशासन ने प्रबंध बढ़ाने का फैसला उसे दिन किया जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल का दौरा करने वाला था दूसरे शब्दों में यह कहा जाए कि तुमको मारा भी जाएगा और रोने भी नहीं दिया जाएगा। बहरहाल समाजवादी पार्टी ने यह फैसला कर लिया की संभाल के मृतकों के परिवारों को 55 लाख आर्थिक सहायता दी जाएगी साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार से भी 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग समाजवादी पार्टी ने की है। इस ऐलान के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुबारकबाद के मुस्तहक़ हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से सपा के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भारतीय जनता पार्टी पर और उसकी सरकार दोनों पर गंभीर नाकामी का आरोप लगाया है। हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुए खान सिमनानी एडवोकेट ने कहा कि संभल की घटना पूरी तरह प्रशासनिक नाकामी का नतीजा है और सरकार की लापरवाही का नतीजा है।
