
महराजगंज न्यूज़।अरुशान न्यूज। महराजगंज घुघली आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए 29 गांव में में भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। मुआवजा वितरण के लिए रेलवे ने भूमि अध्याप्ति विभाग को ढाई अरब रुपया दे दिया है। अब यह आंकड़ा तैयार किया जा रहा है कि किस गांव में कितने किसानों के खाते में कितनी धनराशि मुआवजा के रूप में भुगतान किया जाएगा? एक सप्ताह के अंदर अधिग्रहीत भूमि के बदले किसानों के खाते में मुआवजा की धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
रेल मंत्रालय 53 किमी लंबी इस नई रेल लाइन के लिए कुल 57 गांव में 194 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करेगा। अभी तक 12 गांव में नई रेल लाइन के लिए 33.124 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत हो चुकी है। अभी तक 1.11 अरब का मुआवजा भुगतान किया जा चुका है। 17 गांव में अधिग्रहण के लिए 71.5 हेक्टेयर भूमि एवार्डेड हो चुकी है। मुआवजा भुगतान के लिए भूमि अध्याप्ति विभाग ने चार अरब रुपया की डिमांड की थी। इसमें से ढाई अरब रुपया रेलवे ने दे दिया है।
रेलवे के लिए गोरखपुर जिले से 12 गांव में अधिग्रहित होगी भूमिः घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन 57 गांव से गुजरेगी। इसमें से45 गांव में भूमि अधिग्रहण महराजगंज जिला का उप भूमि अध्याप्ति विभाग कर रहा है। नई रेल लाइन के 12 अतिरिक्त जिन गांव में भूमि अधिग्रहित होगी उसमें से 12 गांव माधोपुर, रमवापुर, इंदरपुर, सरपतहा, लक्ष्मीपुर सुम्हाखोर, राजपुर, कम्पियरनगर, चौमुखा, बनभागलपुर, बसंतपुर, लोहरपुरवा, ठाकुरनगर गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र में पड़ते हैं। इन गांवों में भूमि अधिग्रहण गोरखपुर से होगा। आठगांव का सर्वे पूरा,जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन: महराजगंज जिले में 29 गांव में भूमि अधिग्रहण के बाद शेष आठ गांव में सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही इन गांव में भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद चौदह गांव में भूमि अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भूमि अध्याप्ति विभाग का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि मार्च तक रेलवे के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नई रेल लाइन रोहिन नदी को पार करते हुए गुजरेगी। इसके लिए नदी पर रेल सेतु बनाया जाएगा। इस पर 54 करोड़ रूपये खर्च होंगे। रेलवे ने रोहिन नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके लिए 429 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जा चुके हैं।महराजगंज में इन गांवों से गुजरेगी रेलः घुघली आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन जोगिया, शघुघली खुर्द, घाघरुआ खड़ेसर, रामपुर
बलडीहा, मटकोपा, बरवा चमैनिया, पिपरा मुंडेरी,पिपराइच उर्फ पचरुखिया, हरपुर, विशुनपुर गबडुआ,धरमपुर,लक्ष्मीपुर, मनियार छपरा,अगया,कोदइला,दरौली, भिसवा, शिकारपुर, बरवा विद्यापति, गौनरिया बाबू,रामपुर,रामपुर, सिसवा बाबू, मुजहना खुर्द,पड़री बुजुर्ग,सवना,बांसपार बैजौली, पिपरदेउवा,तरकुलवा,महुअवा, रुद्रपुर,रूधौली भावचक,सिसवा अमहवा,पकड़ी नौनिया,रसूलपुर, रामनगर,रमहौली,कांध, पिपरा जंगल दुधराई उर्फ चेहरी,खजुरिया, महदेवा,गोविंदपुर,गोपलापुर, मधवापुर,परसिया बुजुर्ग,पिपरा बारी से होकर आनंदनगर पहुंचेगी।
