इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल झारखंड पुलिस महानिदेशक से मिला।

पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

रांची, झारखंड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता से मिला। उन्हें नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में पत्रकारों पर हो रहे हमले की रोकथाम, फर्जी मुकदमों की उच्चस्तरीय जांच, पत्रकार के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले संदिग्ध लोगों की शिनाख्त और वाहनों पर प्रेस लिख कर चलने वाले संदिग्ध लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह,  प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग की मधु सिन्हा, रफी सामी, राकेश सोनी  सहित अन्य शामिल थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading