*ग्राहक बुलाने के विवाद में बीती रात को शमारूफ़ में हुई मारपीट*

*कोतवाली थाना प्रभारी ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल दर्ज किया मुकदमा*

*मारपीट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*

गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शमारूफ़ में बीती रात करीब 9:30 बजे ग्राहक बुलाने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए तत्कालीन संबंध में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तिवारीपुर क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी व्यापारी आबिद अली पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 31 जनवरी को रात 9:30 बजे की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहमारुफ में उनकी दुकान है।

पीड़ित आबिद अली ने थाना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि पहले भी उनकी दुकान के सामने ग्राहक बुलाने को लेकर सैय्यद फैसल हुसैन से विवाद हुआ था, लेकिन तब आपसी समझौता हो गया था। लेकिन 31 जनवरी को फिर से वही विवाद हुआ और जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो फैसल ने अपने साथियों सैय्यद शदफ, सैय्यद जैद और शमसाद को बुला लिया।

आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे आबिद अली का सिर फट गया और आंख के नीचे गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन लोगों से मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आबिद अली की तहरीर पर चार नामजद आरोपी सैयद फैसल हुसैन, सैयद सदफ, सैयद ज़ैद और शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading