गोरखपुर हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इंसानियत और इस्लाम को बचाने और मजलूमों के हक के लिए अपने 72 साथियों के साथ बड़ी कुर्बानी दी जो पूरी दुनिया याद कर रही है पूरी दुनिया आज अपने-अपने तरीके से हजरत इमाम हुसैन का यौमे पैदाइश बड़े अदबो एतराम के साथ मना रही है
इसी क्रम में आज इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से हजरत इमाम हुसैन का जन्म दिवस मोहल्ला जाफरा बाजार में जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में मनाया तथा गरीबों में मिठाई व पानी को बांटा गया इसके अलावा अनेक जगहों पर भी हजरत इमाम हुसैन की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद व महासचिव हाजी सोहराब खान सैयद वसीम इकबाल अदील अख्तर खान शकील शाही कबीर अली डॉक्टर शकील अहमद गुलाम अली खान हाजी खुर्शीद अहमद कैश अख्तर मोहम्मद अनीस एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading