
गोरखपुर! केंद्र सरकार द्वारा लाया गया बजट देश के किसानों, छात्रों,गरीबों,महिलाओं व मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।इससे ना केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा,बल्कि समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।
उक्त बातें युवा जनकल्याण समिति के प्रमुख व केबीएस यूनिक स्कूल के डायरेक्टर युवा बिजनसमैन कुलदीप पाण्डेय ने कहीं! कुलदीप पाण्डेय ने मोदी सरकार के बजट कि सराहना करते हुए देश के चौमुखी विकास के लिए उपयोगी बताया! बजट मे 12 लाख तक की आय पर कर में छूट दिया गया है,जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों,छोटे व्यापारी व नौकरीपेशा समेत सभी को लाभ होगा,यह आम बजट जनहितकारी है और सभी वर्गों का विशेष ध्यान देने वाला है!
बजट मे शिक्षा,चिकित्सा,इंन्फ्रास्ट्रक्चर,
किसान,युवा,महिला उद्यमी आदि के कल्याण के लिए विशेष राहत दिया गया!बजट मे छात्रों के हित का भी ख्याल किया गया है! सरकार आर्थिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट विकसित भारत के नींव की संकल्पना पर टिका है। कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि इस बार के बजट से देश कि अर्थव्यवस्था मे वृद्धि होगी,जिससे आने वाले समय मे भारत विश्व कि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी! बजट पूर्णरुप से सशक्त,समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण को एक नई दिशा प्रदान करेगी!भारत के उज्जवल भविष्य को धरातल पर चरितार्थ करने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी का धन्यवाद करता हूँ!
