
कैम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज। माघी पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला रविदास महासभा गोरखपुर के तत्वाधान में बुधवार को परम पूजनीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 648 वां जन्मोत्सव का वार्षिक जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया । मुख्य समारोह अलवापुर स्थित प्राचीन रविदास मंदिर प्रांगण में सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक गुरु रविदास जी का पूजन एवं प्रसाद वितरण किया गया तथा 2:00 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकल गई । जिसकी अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष विद्याधर एवं शोभायात्रा का संचालन महामंत्री दयानंद भारती ने किया इस अवसर पर महानगर के विभिन्न मोहल्लों से पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध समाज व देश प्रेम भक्ति से संबंधित आकर्षक झांकियां निकाली गई तथा विशाल शोभायात्रा अलवापुर रविदास मंदिर के प्रांगण से निकलकर महानगर के विभिन्न मार्गो से गुजरी । संत रविदास जी की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों के दोनों तरफ महिलाएं, बच्चे ,नौजवान एवं बुजुर्ग लोग भारी संख्या में मौजूद थे । शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर फूल से स्वागत एवं माला से स्वागत एवं नमन किया गया शोभायात्रा में संस्था के संरक्षक बेनी प्रसाद ,बालकरण ,सोमई प्रसाद उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भारती, संत राज भारती ,कोषाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद, व्यवस्थापक पूर्णमासी, मीडिया प्रभारी राजकुमार,सहायक मंत्री राजकुमार भारती, दयानंद उर्फ दयालु, संगठन मंत्री बृजमोहन भारती, शैलेंद्र कुमार सूचना प्रचार मंत्री बुद्ध प्रिय गौतम ,विजय कुमार गौतम, आय व्यय निरीक्षक भोलानाथ विधि सलाहकार राजेंद्र कुमार एडवोकेट कार्यालय सचिव पुष्कर एवं सदस्य भारत प्रसाद, हरि प्रसाद ,सुरेश प्रसाद ,अमित कुमार, तीजू प्रसाद, बलराम, राजमान ,गोपाल प्रसाद, विष्णु कांत,अशोक कुमार ,सुरेश कुमार,सूरज कुमार भारती, विरेन्द्र, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, देवेन्द्र मणि, पंकज कुमार, इन्द्रेश कुमार, सुरेश कुमार भारती,आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
