शब ए बारात पर दी मुबारकबाद की गई पूरी रात इबादत अशफ़ाक हुसैन मेकरानी
गोरखपुर संवाददाता। आस्ताना हज़रत शाह पहाड़ बाबा रहमतुल्लाह अलैह खूनीपुर चौक के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने आस्ताने मुबारक पर चादर पेश कर अमन एकता सौहार्द की दुआ प्रार्थना करते हुए सभी को शब ए बारात की मुबारकबाद दी। और मौजुद लोगो को तबर्रुख प्रसाद वितरण किया गया । आस्ताने के अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने बताया की इबादत की इस रात मे इबादत करने के साथ साथ अपने घरों के लोग जो इस दुनियां से फानी हो चुके हैं उनकी कब्र पर जाकर फातेहा पढ़कर चिराग रोशनी करते हुए सभी के लिए दुआ की सभी वली अल्लाह की मजार शरीफ पर सलामी देते हुए दुआ प्रार्थना करते हुए पूरी रात नफल नमाज़ के साथ कुरान की तिलावत की गई अल्लाह से गुनाह की माफी की रात को पुरे एहतराम के साथ मनाया। हज़रत शाह पहाड़ बाबा के आस्ताने मुबारक पर रौशनी की सजावट बेहद खूबसूरत रही जहां बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading