सप्तदिवसीय शिविर में वाल पेंटिंग कर आम जन को जागरूक कर रही है छात्राएं
सेंट जोसेफ्स कालेज फार विमेन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले जंगल धूसड़ के हसनगंज टोले पर स्थित पंचायत भवन परिसर में सप्तदिवसीय शिविर का आयोजन
जंगल धूसड़ :
सेंट जोसेफ्स कालेज फार विमेन सिविल लाइंस गोरखपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई “मदर टेरेसा इकाई” एवं “संत पुष्पा इकाई” के अंतर्गत सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन चरगांवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जंगल धूसड़ स्थित पंचायत भवन परिसर में किया गया l जिसमें शनिवार को प्रतिभाग करने वाली छात्राओं द्वारा दिवारों पर ज्वलंत मुद्दे से संबंधित स्लोगन लिखकर जागरूकता रैली निकाली गई । जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों जैसे साइबर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, साक्षरता, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य सहित अनेक मुद्दों पर आधारित जागरूकता फैलाना तथा उसे जिंदगी में आत्मसात करवाना है l
इस अवसर पर सेंट जोसेफ्स कालेज फार विमेन की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर वंदना त्रिपाठी व डाक्टर रुही अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
