सूरत में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया की वाणी से भावविभोर हुए श्रद्धालु


सूरत, गुजरात – श्री राम रामेश्वर मंदिर, गणेश नगर में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। विश्व की सबसे कम आयु की अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने अपनी भावपूर्ण कथा-वाचन शैली से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रद्धालुओं ने सुदामा चरित्र, भगवान श्रीकृष्ण के निजधाम गमन एवं भागवत विश्राम प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन और प्रवचनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
हवन और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कथा के समापन पर विशाल हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन के मुख्य आयोजक राहुल सिंह (अध्यक्ष, सामाजिक समरसता संस्था) एवं श्रुति सिंह रहे।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ. सौरभ पाण्डेय, डॉ. डी. आर. रेवाला, सुशील सिंह, डॉ. ए. के. सिंह, संदीप दीक्षित, कौशल दुबे, जितेंद्र सिंह, जगदीश सहानी, मिथलेश जी, राजमनी पाण्डेय, राकेश भाई शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रकाश भाई, विजय शर्मा, लाल बाबू शर्मा, आचार्य गौरव पाण्डेय, मदन मोहन मालवीय, आकाश, डॉ. रागिनी पाण्डेय, शुभम सिंह, कृष्णा सिंह, राम आशीष पाण्डेय, मनीष मिश्रा, नेहा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने कहा कि बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया की गूढ़ आध्यात्मिक व्याख्या और मधुर वाणी ने उन्हें आत्मिक आनंद से भर दिया। इस आयोजन ने सूरत की आध्यात्मिक चेतना को एक नई ऊंचाई प्रदान की।
