गोरखपुर,जायसवाल विकास समिति गोरखपुर की एक बैठक समिति के संरक्षक ओम प्रकाश जायसवाल के बेतियाहाता स्थित आवास पर केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महामंत्री अजय कुमार जायसवाल नें किया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 मार्च को दिन में 11 बजे से होली मिलन सम्मान समारोह के साथ शगुन मैरेज हाउस शिवपुर सहबाजगंज गोरखपुर में आयोजित जाएगा।समारोह में प्राचार्य बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रामकुमार जायसवाल, यस.पी.क्राइम सुधीर जायसवाल , उप जिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल को अतिथि के रूप में आमंत्रित करनें तथा मार्च 2025 में 70 वर्ष की उम्र पूर्ण कर लिए आजीवन सदस्यों का सम्मान,वित्तीय वर्ष 2024-25 में नये 32 आजीवन सदस्यों का शपथ ग्रहण,श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्र वृत्ति परीक्षा के 62 प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा स्थान प्राप्त प्रथम द्वितीय व तृतीय को नगद रूपया दस हजार की छात्र वृत्ति देने सहभोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया जाएगा।केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने समारोह में आगन्तुको का स्वागत,सांस्कृतिक कार्यक्रम,जलपान, सहभोज ,छात्र वृत्ति प्रतिभागियों और वरिष्ठ आजीवन सदस्यों को सम्मानित करने हेतु अनेक सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी।सर्व सम्मति से तय हुआ कि युवा जायसवाल विकास समिति का त्रिवर्षीय पुनर्गठन 2-3-25 को किया जाएगा जिसका शपथ ग्रहण होली मिलन समारोह में होगा।बैठक में सर्व अवधेश कुमार गुप्ता, तोता मणि गुप्ता ,रमेश कुमार,सुरेश चन्द्र,ई. सुकान्त,ओमप्रकाश,विरेन्द्र जायसवाल,शिव शंकर ,बद्रीप्रसाद, कृष्ण गोपाल गुप्ता,,पंकज ,मनीष,प्रहलाद,अमरेश जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading