श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य शुभारंभ,
अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने दिव्य रथ से की कलश यात्रा की अगुवाई

251 कलशधारी महिलाओं के साथ गोरखनाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली भव्य शोभायात्रा, राधे-राधे के जयकारों से गुंजायमान हुआ आकाश

गोरखपुर,
स्वर सागर संस्था द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। कलश यात्रा का प्रारंभ  भीम सरोवर  गोरखनाथ मंदिर से हुआ, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल वादन और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विश्व की सबसे कम आयु की अंतर्राष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया इस दिव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण रहीं। वे भव्य दिव्य काशी रथ पर सवार होकर शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं और अपनी उपस्थिति से यात्रा को अद्वितीय आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

यात्रा में 251 श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान तक निकली इस यात्रा में श्रद्धालु गाते-बजाते, नृत्य करते हुए “राधे-राधे”, “हरि बोल” और “जय श्रीकृष्ण” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर करते रहे।

रामलीला मैदान पहुंचने पर श्वेतिमा माधव प्रिया का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने उन्हें बाल व्यास परंपरा की अमूल्य धरोहर मानते हुए उनके दिव्य ज्ञान और वाणी का अभिनंदन किया।
इस भव्य आयोजन में स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे जनमानस में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का संचार हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ।
कथा प्रतिदिन शाम  5 बजे से हरि इच्छा तक रामलीला मैदान में होगी।
इस अवसर पर स्वर सागर संस्था की सचिव मुख्य यजमान विश्व कीर्तिमानधारी सुश्री सुनिशा श्रीवास्तव एवं उनके पति  सुनील श्रीवास्तव द्वारा पूजन अर्चन किया गया।
उन्होंने इस सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि एवं समाज के प्रमुख लोग भी सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से
प्रो. सुषमा पाण्डेय, पार्षद पवन त्रिपाठी,कवयित्री डॉ. सरिता सिंह, नीतू, एकता उपाध्याय, प्रशांत पाण्डेय, आचार्य सचिन पाण्डेय, डॉ. राकेश सिंह, समाजसेवी संदीप त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी उर्फ फरसा बाबा, संजय मिश्रा, मिन्नत गोरखपुरी, विवेक श्रीवास्तव,रंजना  सिंह,प्रियंका गुप्ता ,सुनील गुप्ता,अर्चना दुबे, डा संजय पाण्डेय,राखी बर्नवाल,सोमनाथ पाण्डेय,निधि श्रीवास्तव,समीर ,इशिका सिंह मदन मोहन मालवीय, चंद्र भान घायल, राजन,संजय मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, सुमित दूबे,डा रागिनी पाण्डेय,विशाल दूबे,गुरु बाबा, डा.एहसान अहमद,नंदन मिश्रा हर्ष, कंचन लता,आदि श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading