*मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर दस्तक अभियान का किया शुभारंभ*

जिले में 10 अप्रैल से दस्तक अभियान का शुभारंभ *नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर* से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजेश कुमार झा ने किया।

गुरूवार को जिले में दस्तक अभियान का आगाज हुआ जो 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वास्थ्य  विभाग की टीम घर-घर जाकर दस्तक देंगी और बीमारियों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ बुखार ,टी.बी. , कुष्ट , फाइलेरिया आदि से संभावित मरीजों को सूचीबद्ध करेगी ।

जिले में हर साल चल रहे इस अभियान के कारण वर्ष 2021 से लेकर अब तक जापानी इंसेफ्लाइटिस से कोई भी मौत नहीं हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांति पांडे, हीरालाल और चंद्रिका को फाइलेरिया से प्रबंधन के लिए किट भी उपलब्ध कराया। पी.एच.सी पर उपस्थिति आशा बहनों से संचारी रोग अभियान तथा उनके कार्य संबंधित दायित्व के संबंध में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वार्ता किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए.के. चौधरी ,डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी के.एन. बरनवाल तथा अर्बन कोऑपरेटिव सुरेश चौहान के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading