*खबर का हुआ असर जांच कमेटी का हुआ गठन*
मैं अपने सभी पत्रकार बंधुओ का धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं कि आप लोगों की खबर प्रकाशन के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य गोरखपुर मंडल के निर्देश पर गोरखपुर महिला जिला अस्पताल में एक कमेटी का गठन किया गया है जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी। इसके लिए मैं सभी अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं,
विशेष रूप ने अपने मीडिया बंधुओं का जिनकी वजह से यह संभव हो सका लेकिन मुझे इस बात का डर है कि कमेटी में सभी सदस्य जिला महिला अस्पताल के ही हैं, ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है,मुझे ये भी डर है कि मुझे डराने और धमकाने के भी पूरी कोशिश की जाएगी,इसलिए मीडिया बंधुओं से अपील है कि जिस दिन मेरा बयान है उस दिन वहां पर आप जरूर उपस्थित रहें ताकि मैं बयान हिम्मत से दे सकूं।
