भारतीय मुसलमानों का तन, मन, धन भारत की हिफाजत व तरक्की पर कुर्बान : मुफ्ती अख्तर

गोरखपुर। उलमा किराम ने भारत सरकार व भारतीय सेना के फैसले का समर्थन किया है। उलमा किराम ने कहा कि भारतीय मुसलमानों का तन, मन, धन भारत की हिफाजत व तरक्की पर कुर्बान है।

मुफ्ती-ए-शहर मुफ्ती अख्तर हुसैन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह खुद को हर परिस्थिति में पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते रहे हैं। देशवासियों को भारतीय सेना पर बेहद गर्व है। आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए ताकि भविष्य में भी देशों में शांतिमय माहौल बना रहे।भारतीय मुसलमान देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के मुद्दे पर भारत सरकार व भारतीय सेना के साथ है।

नायब काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि इस्लाम शांति, इंसानियत और न्याय का संदेश देता है। देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। भारतीय मुसलमानों ने हमेशा भारत से वफादारी, शांति और एकता का संदेश दिया है और आज भी हम भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उनके फैसले का समर्थन करते हैं। भारत हमारा वतन है। इसकी रक्षा करना हमारी राष्ट्रीय और संवैधानिक जिम्मेदारी है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading