जामिया अल इस्लाह अकेडमी में विदाई समारोह, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

गोरखपुर। नौरंगाबाद, गोरखनाथ के जामिया अल इस्लाह अकेडमी में रविवार को 8वीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। नात-ए-पाक पेश की गई। मां की शान में तकरीर प्रस्तुत की गई। डॉक्टर साहब नाटक में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। छात्रों को शील्ड और मेडल देकर हौसला-अफजाई की गई।

विद्यालय के संस्थापक अली अहमद ने छात्रों को जीवन में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन का हर पल महत्वपूर्ण होता है। छात्रों को अपनी बुद्धि और शक्ति का सही प्रयोग करते हुए परिवार, समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्कूल विद्या का आंगन है, जहां हर छात्र एक-दूसरे का सहपाठी होता है। उन्होंने सीनियर छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव जूनियर्स के साथ साझा करें।

संचालक आसिफ महमूद ने भी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। मेहनत से ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading