*महिलाएं आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बन रही हैं: सुषमा चौधरी( स्टारडम मेकओवर यूनिसेक्स सैलून)*
गोरखपुर, आज की महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं. लोगों के लिए रोजगार सृजन का भी प्रयास कर रही हैं,तथा स्वयं सशक्त भी हो रही है.स्टारडम मेक ओवर यूनिसेक्स सैलून एकैडमी,की डायरेक्टर सुषमा चौधरी ने आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कंचनपुर चौराहा, गुलरिया बाजार मेट्रोपोलिटन स्कूल के सामने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए तथा महिलाओं किफायती एवं कम शुल्क में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक सैलून स्थापित किया,जहां पर पुरुषों तथा महिलाओं के लिए दोनों के लिए सुविधा प्रदान की जाती है. यह बातें स्टारडम सैलून की डायरेक्टर सुषमा चौधरी ने बताई. सुषमा चौधरी ने बताया कि, आज मातृ दिवस के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक बधाई,जिन्होंने हम जैसी लड़कियों को इस योग्य बनाया जो समाज के साथ चल सके तथा देश और समाज का नाम रोशन कर सकें. आज की महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है यदि महिलाओं को अवसर मिले तो व्यवसाय के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं. मुझे लगता है कि आजकल की महिलायें,जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार हैं. यह प्रतिष्ठान आपके आत्मविश्वास का एक नया केंद्र होगा. ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर ने बताया कि,हम अपने ब्यूटी पार्लर में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मानक, सेवा और गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं. हमारे यहां ग्राहकों की सेवा के लिए विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइलिंग उपकरण जैसे हेयर ड्रायर, प्लास्टिक रोल, गर्म रोलर्स,बाल सुलझाने का उपकरण,उलझन सुलझाने का ब्रश आदि नवीन उपकरण है.हमारे यहां विभिन्न प्रकार के सौन्दर्य उपचार का निदान किया जाता है, जैसे हेयर स्टाइलिंग, कटिंग, कलरिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर और वैक्सिंग. योग्य और अनुभवी कर्मचारियों के द्वारा सेवा प्रदान की जाती है.

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading